कन्नौज, अप्रैल 22 -- छिबरामऊ। विपक्ष द्वारा नारी शक्ति वंदन संशोधन बिल लोकसभा में गिराए जाने पर नगर के तालग्राम चौराहा पर महिलाओं ने विपक्ष के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करके विपक्षी पार्टियों का पुतला फूंक दिया। महिलाओं ने नारे लगाए, जहां होना था वंदन, विपक्ष ने लगाया बंधन... नारी शक्ति का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान..." इस दौरान प्रदर्शनकारियों में काफी रोष देखा गया। इस अवसर पर भाजपा की जिला मंत्री अरुणा शाक्य ने कहा महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को विपक्ष ने अपनी साजिश से लोकसभा में गिरा दिया। यह नारी शक्ति का घोर अपमान है। केंद्र सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया, लेकिन कांग्रेस और सपा आदि विपक्षी दलों ने इसे पास होने से रोक दिया। यह भी पढ़ें- भाजपा ने कांग्रेस सपा का पुतला फूंका, कहा-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.