रांची, अप्रैल 18 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रिम्स की डेंटल छात्रा के साथ दुष्कर्म समेत अन्य आपराधिक मामलों को लेकर भाजपा आंदोलन की तैयारी में है। इस मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा, रांची महानगर, पूर्वी एवं पश्चिमी जिला के द्वारा लगातार आक्रोश प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। भाजपा ने इस मामले को लेकर 19 और 20 अप्रैल को आंदोलन की रूपरेखा तैयार की है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि इन जघन्य अपराधों के दोषियों को तत्काल स्पीडी ट्रायल के माध्यम से फांसी दी जाए, ताकि भविष्य में कोई भी दरिंदा ऐसी घिनौनी हरकत करने की हिम्मत न कर सके। उन्होंने कहा कि रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और रांची की डेंटल छात्रा के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना हेमंत सरकार की कानून व्यवस्था का भयावह चेहरा दिखाती है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.