कौशाम्बी, अप्रैल 21 -- राजकीय हाईस्कूल राला में मंगलवार को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। मिशन शक्ति के अंतर्गत निबंध, रंगोली, पोस्टर, स्लोगन प्रतियोगिताएं हुईं। इससे पहले छात्राओं ने नारी शक्ति अभियान के तहत रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य डॉ. प्रतिभा रानी शर्मा, सहायक शिक्षिका अर्चना मौर्य, अर्चना, शोभा, विजय कुमारी, शिक्षिका सरिता सिंह, पजीत सिंह सचान उपस्थित रहे। विजेता छात्राओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम का दिया संदेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...