चक्रधरपुर, मार्च 10 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। नारी केवल परिवार की धुरी नहीं होती है बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास की प्रमुख शक्ति होती है। उपर्युक्त बातें मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज चक्रधरपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य खुशबू कुमारी ने कहा। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी को महिलाओं के सम्मान और समान अधिकार के लिए जागरुक रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य, भाषण और लघु नाटक (स्किट) की प्रभावशाली प्रस्तुतियां दी।इन प्रस्तुतियों के माध्यम से नारी शक्ति, महिला शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाया गया। विशेष रूप से प्रस्तुत किए गए लघु नाटक ने समाज में व्याप्त लैंगिक असमानता और उसके समाधान पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.