सीवान, मार्च 9 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। आंबेडकर भवन के संवाद कक्ष में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। मौके पर आधी आबारी को सम्मानित करते हुए समाज में उनके योगदानों की चर्चा की गई। कार्यक्रम का आयोजन कला, संस्कृति विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि नारी सशक्तीकरण के लिए जिला प्रशासन सदैव प्रयासरत है। जिले में केन्द्र व राज्य सरकार की नारी सशक्तीकरण से जुड़ी योजनाओं को संजीदगी से क्रियान्वित किया जा रहा हैं। डीएम ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन भी किया। मुख्य अतिथि व गोपालगंज वन प्रमंडल अधिकारी मेधा यादव ने कहा कि प्रकृति व नारी दोनों ही सृजन का आधार रही है। नारी का सम्मान समाज में सकारात्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.