वाराणसी, जनवरी 24 -- वाराणसी, संवाद। यूपी कॉलेज में रोवर्स-रेंजर्स प्रवेश प्रशिक्षण शिविर के शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण, भ्रूण हत्या रोकथाम एवं नारी सशक्तीकरण जैसे सामाजिक सरोकारों पर जागरूकता रैली निकाली गई। शुभारंभ प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में रोवर्स और रेंजर्स ने पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, भ्रूण हत्या पर रोक तथा महिला सशक्तीकरण से जुड़े नारे लगाकर आमजन को जागरूक किया। संचालन रोवर प्रभारी डॉ. अंकित सिंह, रेंजर प्रभारी डॉ. संध्या द्विवेदी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर प्रो. नरेंद्र प्रताप सिंह, प्रो. मनोज प्रकाश त्रिपाठी, प्रो. अंजू सिंह, प्रो. संजय कुमार शाही, प्रो. आलोक सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.