आजमगढ़, मार्च 23 -- आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में 'मिशन शक्ति' कार्यक्रम का आयोजन फैसिलिटी सेंटर में किया गया। इस मौके पर कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि नारी का सशक्तिकरण राष्ट्र की महती आवश्यकता है। आज महिलाएं राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद तथा प्रशासनिक सेवाओं जैसे उच्च पदों पर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी बेटियां निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र ने कहा कि मातृशक्ति हर दृष्टि से पूर्ण है। एक सशक्त समाज की नींव नारी शक्ति ही है। मुख्य वक्ता प्रो. गीता सिंह ने शहीद दिवस के अवसर पर भगत सिंह और राजगुरु को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनसे संबंधित प्रेरणादायक कविताएं प्रस्तुत कीं। मुख्य अति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.