हापुड़, अप्रैल 4 -- मारवाड़ इंटर कॉलेज में नारी सशक्तिकरण मिशन के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर रेखा भदोरिया ने छात्र-छात्राओं को नारी सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 112, 1930 और 181 के बारे में विस्तार से बताया और इनका सही उपयोग समझाया। साथ ही जागरूकता बढ़ाने के लिए पंपलेट भी वितरित किए गए। कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान ने छात्राओं को हर परिस्थिति में सजग और आत्मनिर्भर रहने के टिप्स दिए तथा आत्मविश्वास बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. सतीश कुमार ने पुलिस टीम का स्वागत किया और इन हेल्पलाइन नंबरों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस आयोजन में त्रिलोक चंद और मुनेंद्र कुमार का विशेष सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.