हापुड़, अप्रैल 13 -- मारवाड़ इंटर कॉलेज की छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण मिशन के अंतर्गत थाना पिलखुवा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान और सब इंस्पेक्टर रेखा भदोरिया के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को भी छात्राओं ने सुना। इस अवसर पर छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें आत्मरक्षा के महत्व और कानून संबंधी जानकारी भी दी।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक राजीव कुमार कंसल और प्रधानाचार्य डॉक्टर सतीश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने छात्राओं को जागरूक और सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में महिलाओं को किया गया जागरूक यह भी पढ़ें- छात्र-छात्राओं को दिलाई गई सशक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.