शामली, मार्च 9 -- थानाभवन। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर में स्थित ब्रह्माकुमारी सेंटर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर वक्ताओं ने विचार प्रकट किया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी सुषमा बहन और मुकेश बहन ने महिला सशक्तिकरण और आध्यात्मिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शुद्धता, शांति, प्रेम, शक्ति और सामंजस्य जैसे मानवीय मूल्यों के माध्यम से एक ऐसे भारत के निर्माण का संदेश दिया गया, जहां नारी का स्थान सर्वोच्च हो। इसी उद्देश्य के साथ ब्रह्माकुमारी सेंटर थानाभवन पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य नीरज सैनी व अर्जुन राणा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में ललित जुनेजा एवं उनकी पत्नी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.