गंगापार, सितम्बर 19 -- देश व प्रदेश की प्रयागराज सरकारें महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं और नारी शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी धुरी है। उक्त बातें फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने ब्लॉक फूलपुर परिसर में पीएम के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत आयोजित नारी चौपाल कार्यक्रम में कहीं। जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारियों की सदैव पूज्यनीय माना गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष अमरनाथ यादव ने कहा कि हम सभी को महिलाओं को स्वावलंबी बनने को प्रोत्साहित करना होगा। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख फूलपुर विपेंद्र सिंह पटेल ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.