मेरठ, मई 15 -- शीश का दानी समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में गुरुवार को वट सावित्री व्रत पूजा के उपलक्ष्य में सूरजकुंड रोड स्थित ट्रस्ट कार्यालय पर नारी सम्मान समारोह और बरगद के पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में 60 बरगद के पौधों का वितरण किया गया। ट्रस्ट की अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने बताया कि वट सावित्री व्रत दृढ़ शक्ति, नारी संकल्प और अखंड सौभाग्य का प्रतीक है। तुलसी संजू सिंह सिसोदिया, मंजू शर्मा और शशि गोयल को स्मृति चिन्ह, बरगद का पौधा और श्रृंगार सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया। बरगद के पौधे लगाने का भी संकल्प लिया। इस दौरान नीरज भारद्वाज, राधा सिंघल, अनीता गुप्ता, मीना गुप्ता, विमल गुप्ता, नेहा गोयल आदि को भी सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- वट सावित्री को लेकर बाजारों में उमड़ी महिलाओं की भीड़ यह भी पढ़ें- Vat Savitri Puja...