रांची, मार्च 8 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर युवा हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के तत्वावधान में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नारी शक्ति के योगदान को सम्मानित करना तथा उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना था। युवा प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्णा महाराज ने कहा कि महिला दिवस वर्ष में किसी एक दिन मनाया जाने वाला मात्र उत्सव या तारीख नहीं है, बल्कि यह समाज को यह याद दिलाने का अवसर है कि नारी सम्मान और सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। नारी सेना की अध्यक्ष पूनम सिंह ने हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम महिलाओं के सम्मान और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में वरिष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.