भदोही, अप्रैल 19 -- भदोही, संवाददाता। शहर के रामरायपुर स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कार्यक्रम किया गया। इस दौरान कानून के समर्थन में नाटक प्रतियोगिता हुई। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्राचार्य डा. माया ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में नारी सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना भी। कहा कि नारी केवल परिवार ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की भी आधारशिला है। छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। नाटक प्रतियोगिता में सामाजिक कुरीतियों, लैंगिक भेदभाव तथा महिला अधिकारों जैसे विषयों पर प्रभावशाली मंचन कर सभी को जागरूक किया। यह भी पढ़ें- राजकीय महाविद्यालय में संगोष्ठी व म...