मुरादाबाद, मार्च 11 -- मुरादाबाद। सोशल डायनेमिक क्लब के तत्वावधान में खुशहालपुर के पार्क में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों को सलाम करना और नारी शक्ति को सशक्त बनाना है। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर की प्रो. कुसुमलता ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। क्लब की सदस्य अलका राज ने मुख्य अतिथि को पौधा देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन क्लब की कोषाध्यक्ष बीना ने किया। इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्य अनीता, बीना, पुष्पा, पिंकी और मंजू आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.