आगरा, मार्च 9 -- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेक्टर सात में महिला दिवस मनाया गया। बीके सरिता ने कहा कि हमारी संस्कृति में हमेशा देवियों के नाम आगे लिए जाते हैं। देश की नदियों के नाम भी गंगा, जमुना, सरस्वती आदि हैं। नारी शक्ति ही परिवर्तन का आधार है। पूर्व पार्षद सुषमा जैन ने कहा कि महिला अगर अन्नपूर्णा है तो जरूरत पड़ने पर दुर्गा भी बन सकती है। बीके मधु ने महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया। बीके शालू ने तनाव कम करने के तरीके बताए। इस दौरान निधि अग्रवाल, तारा बवानियां, सुमन गुप्ता समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...