देहरादून, अप्रैल 15 -- चारधाम यात्रा 2026 को सुरक्षित और संवेदनशील बनाने के लिए उत्तराखंड परिवहन विभाग ने 'नारी शक्ति' पर भरोसा जताया है। बुधवार को 'नारी शक्ति- सड़क सुरक्षा संकल्प' कार्यक्रम में परिवहन क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं के साहस और कौशल को सराहा गया। राजपुर रोड स्थित होटल में मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि चारधाम यात्रा जैसे बड़े आयोजन में महिलाओं की भागीदारी केवल सहभागिता नहीं, बल्कि सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के आने से परिवहन व्यवस्था अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित बनेगी। विशिष्ट अतिथि एवं उद्यमी मनीषा बत्रा ने कहा कि परिवहन जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में महिलाओं का आगे आना समाज के लिए प्रेरणादायक है। यह भी पढ़ें- पदयात्रा निकाल नारी शक्ति वंदन अधिनियम,सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया संयुक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.