वाराणसी, अप्रैल 29 -- वाराणसी हिटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्षी और परिवारवादी दल आज नारी शक्ति से भयभीत हैं। उन्होंने संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करके महिलाओं का आक्रोश बढ़ा दिया है। मोदी ने कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिलाना हमारे लिए महायज्ञ है। मैं प्रधानमंत्री तथा वाराणसी के सांसद के तौर इसकी सफलता के लिए काशी की महिलाओं का आशीर्वाद लेने आया हूं। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभिवादन सम्मेलन के जरिए काशी में छह हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 में इस अधिनियम के संसद के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.