बलरामपुर, अप्रैल 17 -- पचपेड़वा, संवाददाता। क्षेत्र के मन्नत मैरिज हॉल में बुधवार को एक साथ दो प्रमुख कार्यक्रम नारी शक्ति वंदन विधानसभा सम्मेलन व डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान संगोष्ठी आयोजित किए गए। दोनों आयोजनों में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही। जिसमें सामाजिक मुद्दों पर व्यापक रूप से चर्चा की गई।नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी, जिला महामंत्री बिंदु विश्वकर्मा, पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि नारी शक्ति समाज के साथ राष्ट्र की आधारशिला है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं जैसे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना व मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना को महिलाओं के उत्थान में महत्वपूर्ण बताया। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.