संभल, अप्रैल 17 -- पंवासा ब्लॉक सभागार में गुरुवार को आयोजित नारी शक्ति वंदन विधानसभा सम्मेलन महिलाओं के उत्साह और भागीदारी का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और अपने अधिकारों व सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता दिखाई। सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने शिरकत करते हुए कहा कि यह आयोजन नारी सम्मान, उनके अधिकारों और सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को समाज के लिए सकारात्मक संकेत बताया। इस दौरान जिला मंत्री अवधेश प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रेम कुमारी, मंडल अध्यक्ष गंगाराम सैनी, कैला देवी, जुगल किशोर यादव, मंडल महामंत्री संतोष यादव और हिरदेश यादव समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन से महिलाओं का नेतृत्व बढ़ेग...