लखनऊ, अप्रैल 29 -- निगोहां। भाजपा निगोहां मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय कुमार मौर्य व मंडल अध्यक्ष ललित सिंह ने की। बैठक में 'नारी शक्ति, देश की शक्ति' का संकल्प दोहराया गया। भाजपा उपाध्यक्ष हंसराज रावत ने बताया बैठक में आगामी नारी शक्ति सम्मेलन को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। नारी शक्ति सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता गांव-गांव संपर्क करेंगे। सम्मेलन में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान महामंत्री नवीन मिश्रा, शक्ति केंद्र संयोजक प्रभाकर सिंह, उपाध्यक्ष सज्जन सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक अरुण वर्मा, उपाध्यक्ष विजय शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...