नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित हुईं सीओ आयुषी सिंह
इटावा औरैया, जून 24 -- जसवंतनगर। सीओ आयुषी सिंह को उत्कृष्ट पुलिसिंग, महिला सशक्तिकरण और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। समाजसेवी वसुधा वर्मा ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना की। वसुधा वर्मा ने कहा कि आयुषी सिंह ने संवेदनशीलता, कर्तव्यनिष्ठा और जनहितकारी सोच से महिलाओं व आमजन का विश्वास जीता है। सम्मान प्राप्त करने के बाद सीओ आयुषी सिंह ने कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज सेवा और महिला सुरक्षा के प्रति और अधिक समर्पण से कार्य करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने महिलाओं से बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने की अपील भी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.