देहरादून, मार्च 28 -- राष्ट्रीय लोक दल उत्तराखंड की ओर से आयोजित नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली छह महिलाओं को सम्मानित किया गया। शनिवार को प्रेस क्लब में नारी शक्ति संवाद आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोक दल महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष इंदिरा कपिलावे ने संबोधित किया। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं ने भाग लेकर अपने अनुभवों, विचारों को साझा किया। इंदिरा कपिलावे ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए समाज में महिलाओं की भूमिका को अग्रणी बताया। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष कमलप्रीत अरोड़ा ने कहा कि नारी शक्ति संवाद केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक नई सोच का आरंभ है। आज महिलाओं की भूमिका केवल सहभागिता तक सीमित नहीं है, बल्कि वे लोकतंत्र के हर स्तंभ में नेतृत्व कर...