चंदौली, जून 30 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया नगर स्थित ठाकुर बाग मंदिर परिसर में सोमवार को आर्यन हेल्थ क्लब की ओर से नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और समाज में उनके योगदान को प्रोत्साहित करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ डाक्टर गीता शुक्ला तथा नगर पंचायत चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया। आयोजक एवं कोच नीरज गुप्ता ने बताया कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई स्वर्ण पदक जीत चुके हैं और वर्तमान में नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चों एवं बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कराटे प्रशिक्षण देकर आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News एथलेटिक्स में 27 मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान कार्यक्रम के दौरान नारी शक्ति के रूप में मौजूद अनिता ...