उरई, अप्रैल 20 -- कोंच, संवाददाता। एसआरपी इंटर कॉलेज में नारी शक्ति- समृद्ध भारत विषय पर स्वरचित कविता एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक जालौन के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में नारी सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना था। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने अपनी स्वरचित कविताओं और आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके अधिकार, शिक्षा, आत्मनिर्भरता तथा देश के विकास में उनके योगदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इस दौरान विद्यालय के प्रवक्ता एस.पी. सिंह, अनुपम शर्मा, विजय वर्मा, मैथिलीशरण, निरंजन एवं नन्दन कुमार की देखरेख में...