गोरखपुर, अप्रैल 15 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता भाजपा महिला मोर्चा द्वारा नौकायन केन्द्र से नारी शक्ति वन्दन अधिनियम की जागरूकता को लेकर रैली निकाली गई। जिसमें बाइक पर सवार सैकड़ों महिलाओं ने संसद में महिला आरक्षण को लेकर मिलने वाले अधिकार के प्रति लोगों को जागरूक किया। रैली में महिला मोर्चा से सुनिशा श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। बता दें कि नारी शक्ति वन्दन अधिनियम को लेकर अभियान 20 अप्रैल तक चलेगा। इसके तहत टाउन हाल कार्यक्रम, नारी शक्ति सम्मेलन, नारी शक्ति पद यात्रा, लेख लिखवाना, मिस्ड काल कराना, दीवारों पर लेखन, बाइक स्कूटी रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कला प्रदर्शनी, नारी शक्ति मार्च तथा नारी शक्ति विजय दौड़ का आयोजन होना है। यह भी पढ़ें- बुलंदशहर : भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली धन्यवाद स्कूटी रैली यह भी पढ़ें...