सीवान, अप्रैल 18 -- सीवान, एक संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला इकाई की ओर से नारी सशक्तीकरण वंदन सम्मेलन का आयोजन शहर के गांधी मैदान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनीता जायसवाल ने की। सम्मेलन में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के अधिकार और सम्मान की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। जिला अध्यक्ष सुनीता जायसवाल ने कहा कि यह पहल आधी आबादी को उनका हक दिलाने में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने बताया कि 10 से 16 तारीख तक महिला मोर्चा द्वारा हस्ताक्षर अभियान, मानव श्रृंखला, पदयात्रा और सम्मेलन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री चांदनी पांडे एवं सीवान प्रभारी उषा बैठा ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं...