इटावा औरैया, अप्रैल 13 -- इटावा। रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश और एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में हुआ। इसमें स्कूल की छात्राओं, महिला पुलिसकर्मियों, शिक्षिकाओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में नई दिल्ली के विज्ञान भवन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण एलईडी स्क्रीन पर दिखाया गया। सभी ने इसे ध्यान से सुना। प्रधानमंत्री ने महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें देश के विकास की ताकत बताया और लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया। इस दौरान सीओ आयुषी सिंह ने महिलाओं को सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- सशक्त नारी से सशक्त समाज की ओर बढ़ता कदम कार्...