श्रावस्ती, अप्रैल 13 -- श्रावस्ती, संवाददाता। नगर पालिका परिषद भिनगा के सभागार में सोमवार को नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस दौरान महिलाएं व सभासद दिल्ली में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम देख। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भिनगा डा अनीता शुक्ला ने कहा कि नारी शक्ति वंदन सम्मेलन माताओं, बहनों व बेटियों को समर्पित है। आज देश में प्रधानमंत्री मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में न सिर्फ तेजी से विकास हो रहा है। बल्कि बहन बेटियां भी सुरक्षित है। आज महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार कई योजनाओं का संचालन कर रही है। यह भी पढ़ें- सुरक्षित माहौल में पढ़ लिखकर आगे बढ़ रहीं बेटियां-ईओ नारी शक्ति वंदन सम्मेलन उसी का एक हिस्सा है। आज बेटियां सुरक्षित माहौल में न सिर्फ पढ़ लिख कर आगे...