वाराणसी, अप्रैल 18 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आजादी के बाद से महिलाओं को उनका अधिकार नहीं मिल पाया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में वह सपना साकार होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसे दल हमेशा महिलाओं की उपेक्षा करते रहे हैं, वे संसद में धर्म के नाम पर आरक्षण की बात करते हैं। लोगों को बरगला रहे हैं, क्योंकि वे अच्छी तरह जानते हैं कि भारतीय संविधान में धर्म के नाम पर आरक्षण संभव नहीं है।ब्रजेश पाठक शुक्रवार को चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में 'नारी शक्ति वंदन, सशक्त नारी सशक्त भारत' समारोह को संबोधित कर रहे थे। यह भी पढ़ें- 'नारी वंदन अधिनयम' के विरोधियों को मातृशक्ति समय पर देगी जवाब : स्मृति उन्होंने कहा कि काशी की धरती हमेशा से नारी शक्ति की उपासक रही है। उन्हो...