मथुरा, अप्रैल 16 -- मथुरा। आरसीए गर्ल्स कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने बुधवार को प्रदेश सरकार के नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न कार्यक्रम किए। वहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेताओं को प्रमाण-पत्र व पुरस्कार वितरित किए। शुभारंभ प्राध्यापिका व छात्राओं ने मानव श्रृंखला से की। इसमें प्राचार्या प्रो. अंजुबाला अग्रवाल ने नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने में सहायक होगा, वहीं कॉलेज से मसानी अग्रसेन चौराहे तक नारी शक्ति पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में छात्राओं ने बैनर एवं नारों से प्रचार प्रसार किया। कॉलेज में नारी शक्ति दीवार बनाकर प्राध्यापिका एवं छात्राओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- नारी पदयात्रा एवं मानव शृंखला से किया जागरूक छात्राओं ने हस्तशिल्प उ...