जमशेदपुर, अप्रैल 18 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में गुरुवार को जमशेदपुर में भव्य नारी शक्ति वंदन पदयात्रा निकाली गई। इसका नेतृत्व जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने किया, जिसमें हजारों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एग्रिको ट्रैफिक सिग्नल के समीप दुर्गापूजा मैदान से शुरू हुई पदयात्रा भालूबासा हरिजन स्कूल मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में भारत माता की जय और नारी शक्ति जिंदाबाद के नारों से वातावरण गूंजता रहा। महिलाओं ने हाथों में जागरूकता तख्तियां लेकर अधिनियम के प्रति समर्थन जताया। कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा और वाद्ययंत्रों के साथ झारखंड की सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिली। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर महिलाओं ने की पदयात्रा भालूबासा मैदान में आयोजित सभ...