नारी शक्ति वंदन बिल को लेकर देवबंद की महिलाओं का कांग्रेस सांसद के आवास का घेराव, प्रदर्शन
सहारनपुर, मई 13 -- सहारनपुर, संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को देवबंद विधानसभा क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने अंबाला रोड स्थित मेघछप्पर में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के आवास का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रक्षा नामदेव ने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस ने महिलाओं को उनका उचित सम्मान और अधिकार नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपाई भी महिलाओं की हिस्सेदारी का विरोध करते हैं, जबकि अपने परिवार की महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ाते हैं। यह भी पढ़ें- सपा सांसद के आवास का घेराव कर किया प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष रुचि यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.