कन्नौज, अप्रैल 28 -- 'नारी शक्ति वंदन' को लेकर प्रदेशभर में जारी सियासी घमासान अब कन्नौज में खुलकर टकराव का रूप लेने लगा है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला जलाए जाने की घटना ने जिले की राजनीति में नई तल्खी पैदा कर दी है। सपा से जुड़े अधिवक्ताओं ने इस प्रकरण को न सिर्फ राजनीतिक द्वेष का परिणाम बताया है, बल्कि इसे जिले की गंगा-जमुनी तहजीब पर सीधा आघात भी करार दिया है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि भाजपा के स्थानीय नेतृत्व द्वारा जानबूझकर ऐसा माहौल बनाया जा रहा है, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़े और राजनीतिक लाभ लिया जा सके। उनका कहना है कि बिना किसी ठोस कारण के पुतला दहन कर सपा कार्यकर्ताओं को उकसाने की कोशिश की गई है। यह भी आरोप लगाया गया कि मामले की जानकारी प्रशासन को दिए जाने के बावजू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.