कन्नौज, अप्रैल 25 -- नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सपा भाजपा में जारी सियासी टकराव अब बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को समाजवादी पार्टी के बैनर तले जिलाध्यक्ष कलीम खान की अध्यक्षता और पूर्व मंत्री विजय बहादुर पाल की पुत्रवधु, सपा नेत्री पूजा वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेता जानबूझकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अखिलेश यादव का पुतला दहन कर जिले का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सौहार्द के खिलाफ बताते हुए सपा ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं ने की पदयात्रा प्रदर्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.