नारी शक्ति वंदन पर आयोजित हुई संगोष्ठी
प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 18 -- नगर के रामनारायण इंटर कॉलेज में नारी शक्ति वंदन पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में विद्यालय की उप प्रधानाचार्य अनुराधा शर्मा ने छात्राओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि इस अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को लोकसभा एवं राज्यसभा में 33 प्रतिशत का आरक्षण प्राप्त होगा। इससे समाज का चतुर्मुखी विकास होगा। प्रधानाचार्य विजयंत शर्मा ने कहा कि यह अधिनियम नारियों के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। शिक्षिका अमिता राय ने कहा कि सदन में महिलाएं ही महिलाओं की समस्याओं को अच्छी तरह से मुखर कर पाएंगी। यह भी पढ़ें- नारीशक्ति वंदन कानून महिला सशक्तिकरण को आधार प्रदान करेगा श्रीमती नीलम एवं पूनम ने भी इस अधिनियम के बारे में अपने विचार रखे। छात्रा आरुषि राय ने भी नारी शक्ति वंदन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.