बुलंदशहर, अप्रैल 15 -- नगर के वॉल्शन इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ कॉलेज और डीडी कबाड़ी कन्या इंटर कॉलेज में भाजपा युवा मोर्चा के तत्वावधान में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया और अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने की अपील की गई। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री नवीन शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रशांत शर्मा, मोनू शर्मा एवं महिला मोर्चा की शालू शर्मा की विशेष उपस्थिति रही। पदाधिकारियों ने छात्राओं को नारी सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- महिलाओं को समान अवसर मिले बिना समग्र विकास संभव नहीं यह भी पढ़ें- कॉलेज में चला नारी शक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.