नारी शक्ति वंदन के समर्थन में महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली
पटना, अप्रैल 16 -- बिहार भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में गुरुवार को पटना में स्कूटी रैली निकाली। इस रैली में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के अलावा सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी महिलाएं शामिल हुईं और इस अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। पटना हाईकोर्ट के निकट डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थल से इस स्कूटी रैली को पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार ने नारी सशक्तीकरण को नई दिशा दी है। काफी गहन विचार-विमर्श के बाद लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जिसने नारी शक्ति को सशक्त आवाज प्रदान की है। यह भी पढ़ें- 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के समर्थन में भाजपा जिला उपाध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.