प्रयागराज, अप्रैल 16 -- भारतीय जनता पार्टी गंगापार की ओर से गुरुवार को जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनयम के समर्थन में पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा झूंसी पुलिस चौकी से होकर न्याय नगर गेट छतनाग मोड़ ककरा रोड होते हुए त्रिवेणीनगर में समाप्त हुई। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा महिलाओं को 33 प्रशिशत आरक्षण महिला सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल है। इससे संसद से लेकर विधानसभा तक महिलाओं की सहभागिता बढ़ेगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री मनोज निषाद, अनिरुद्ध सिंह पटेल, किरन त्रिवेदी, नीलम गिरी, विजय लक्ष्मी चंदेल, उमेश तिवारी, पार्षद अरुण मिश्रा, रोहित निषाद, सूरज यादव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नारी वंदन अधिनियम से सशक्त होंगी महिलाएं यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन के समर्थन में महिलाओं ने निकाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.