संभल, अप्रैल 18 -- नारी शक्ति वंदन योजना के तहत महिलाओं की भूमिका को मजबूत करने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिले के परिषदीय विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले के परिषदीय विद्यालयों समेत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में सशक्त नारी, विकसित भारत के संदेश को आगे बढ़ाते हुए छात्राओं, शिक्षिकाओं और महिला अभिभावकों ने मानव श्रृंखलाएं बनाकर समाज को जागरूक किया। छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण स्लोगन के पोस्टर और बैनर के साथ रैलियां निकालीं। रैली में विद्यालयों की शिक्षिकाओं और महिला अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान बेटियों की शिक्षा, समान अधिकार और सामाजिक भागीदारी के महत्व पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- नारी वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं ने बनाई मानव श्रृंखला बीएसए अलका शर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.