बलरामपुर, अप्रैल 17 -- महराजगंज तराई संवाददाता के अनुसार, तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन तुलसीपुर ब्लॉक सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्षा आरती तिवारी शामिल हुईं। उन्होंने केंद्र में मोदी व प्रदेश में योगी सरकार की तरफ से महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं और प्रयासों पर प्रकाश डाला। विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कहा कि सनातन काल से ही भारतीय समाज में नारी को उच्च स्थान प्राप्त रहा है। वर्तमान सरकार महिलाओं को पुनः सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं को किया गया सम्मानित कार्यक्रम में जिला मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.