मुंगेर, अप्रैल 18 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। मशरूम लेडी के नाम से चर्चित टेटियाबंबर प्रखंड के तिलकारी गांव की वीणा देवी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर शुक्रवार को एयरपोर्ट देवघर से दिल्ली रवाना हुईं। वह 18 अप्रैल को संसद भवन में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के प्रथम सत्र में भाग लेंगी। खास बात यह है कि बिहार से इस कार्यक्रम के लिए केवल वीणा देवी को आमंत्रित किया गया है।वीणा देवी को राष्ट्रीय कई सम्मान मिल चुके हैं। उन्हें 8 मार्च 2020 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महिला एवं समाज में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए सम्मानित किया था। यह भी पढ़ें- सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उन्हें 2018 में महिला किसान अवार्ड एवं 2019 में किसान अभिनव पुरस्कार मिल चुका है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.