बांदा, अप्रैल 19 -- बांदा। कुलपति प्रो. एस.वी. एस राजू के कुशल निर्देशन में बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के अंतर्गत जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन उद्यान महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एस.वी. द्विवेदी ने किया। सत्र में सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकार एवं लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी विषय पर व्याख्यान आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता प्रो. रामसुभाष वर्मा ने भारतीय संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों और समानता के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। जनपद की सफल महिला उद्यमी अर्चना शुक्ला ने मोटे अनाज के स्वास्थ्य लाभ और व्यवसायिक महत्व पर चर्चा की। डॉ. सौरभ, डॉ. दीप्ती भार्गव, डॉ. ए.के. चौबे, डॉ. अर्जुन प्रसाद वर्मा, डॉ. बिजेन्द्र कुमार, डॉ. सुंदर पाल एवं डॉ. सचिन कुमार रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.