लखीमपुरखीरी, अप्रैल 27 -- सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने नारी शक्ति के सम्मान में नारे लिखे पोस्टरों का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय के बालिका विभाग की प्रधानाचार्य मधु त्रिपाठी ने कहा कि वेदों और भारतीय परंपरा ने हमेशा नारी को उच्च स्थान दिया है। उन्होंने उद्धृत किया कि वसुंधरा तले भारत रमणी नुहे हीन, नुहे दीन, अमर कीर्ति कोटि युगों तक कभी लीन नहीं होगी, अर्थात भारत की नारी पृथ्वी पर किसी से न तो हीन है और न ही दीन। उन्होंने कहा कि भारत में नारी शक्ति, नीति, निष्ठा, निर्णय क्षमता और नेतृत्व का प्रतिबिंब है। साथ ही बालिकाओं को सक्षम, सशक्त और राष्ट्र को दिशा देने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...