जौनपुर, सितम्बर 28 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। बिहारी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मछलीशहर में भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम एवं विकसित भारत 2047 विषयक द्विदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

संगोष्ठी का उद्घाटन मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा परिषद के पूर्व निदेशक एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य वासुदेव यादव ने कहा कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम है। महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समान अवसर और नेतृत्व की भूमिका प्रदान करके ही एक सशक्त एवं समावेशी समाज का निर्माण किया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि एवं पूर्वांचल विश्वविद्यालय, शिक्षा संकाय के पूर्व डीन एवं टीडी कॉलेज के प्रो. अजय कुमार दुबे न...