बागपत, मार्च 9 -- निरपुड़ा गांव में आयोजित दो दिवसीय नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का यज्ञ के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम में चांदपुर विधायक एवं पूर्व गन्ना मंत्री स्वामी ओमवेश ने कहा कि राष्ट्र की उन्नति के लिए समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना होगा। निरपुड़ा गांव की जैन धर्मशाला में आयोजित दो दिवसीय नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम में चांदपुर विधायक स्वामी ओमवेश ने कहा कि आज युवा पीढ़ी नशाखोरी जैसे अवगुण की तरफ तेजी से बढ़ रही है जो समाज की अवनति का कारण बन रही है। संस्कारों के अभाव में युवा पीढ़ी भटकती जा रही है जिसे अच्छे संस्कार देकर भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक करना होगा। महिला आर्य समाज चौगामा अध्यक्ष सविता आर्या ने कहा कि समाज से भ्रूण हत्या रोकना, नशामुक्ति अभियान चलाना एवं वैदिक धर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.