महाराजगंज, अप्रैल 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया और जिला उपाध्यक्ष डॉ. फरीदा ईरम के नेतृत्व में जुलूस निकला। जनजागरूकता का संदेश दिया। सदर ब्लाक सभागार में आयोजित सभा के बाद हस्ताक्षर अभियान चलाकर महिलाओं ने प्रधानमंत्री का आभार जताया। सदर ब्लाक से निकला जुलूस आंबेडकर पार्क तक गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने मोदी, योगी, पंकज चौधरी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रधानमंत्री के नारी सशक्तिकरण के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक और सशक्त कदम है। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.