शाहजहांपुर, अप्रैल 16 -- शाहजहांपुर। ददरौल विधानसभा क्षेत्र के भावलखेड़ा ब्लॉक सभागार में नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत भव्य विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय महिलाओं की भागीदारी रही, जिससे कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा ने कहा कि नारी शक्ति देश की प्रगति की आधारशिला है और सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने और समाज में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अभियान महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन के समर्थ...