अलीगढ़, अप्रैल 17 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश शासन एवं उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार "नारी शक्ति वंदन अभियान" के अंतर्गत गुरुवार को श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय, अलीगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर लकी गुप्ता द्वारा किया गया। रैली में स्वयंसेविकाओं ने हाथों में स्लोगन युक्त तख्तियां एवं बैनर लेकर महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा तथा आत्मनिर्भरता के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया। छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ "नारी सम्मान, राष्ट्र का अभिमान" और "सशक्त नारी, सशक्त समाज" जैसे प्रेरणादायक नारे लगाए। महाविद्यालय परिसर में छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर नारी सशक्तिकरण के प्रति एकता और जागरूकता का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- नार...