रामपुर, अप्रैल 15 -- नगर के रामलीला मैदान में नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत स्कूटी-बाइक रैली का शुभारंभ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉली रंधावा ने किया। यह रैली रामलीला मैदान से शुरू होकर स्वार ब्लॉक परिसर पर समाप्त हुई। नगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दिवाकर ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं का तेजी से सशक्तिकरण होगा और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के हित में निरंतर निर्णय लेकर उन्हें अधिकार और सशक्तिकरण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा किया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का संकल्प पूरा किया गया है। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति के लिए केन्द्...